मुख्यमंत्री बिहार ने पेरिस ओलंपिक में कास्य पदक विजेता दोनों खिलाड़ियों को दी बधाई

DNB Bharat

10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड शूटिंग विजेता मनु भाकर एवं सरबजोत सिंह को मुख्यमंत्री ने दिया बधाई

डीएनबी भारत डेस्क 

मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने पेरिस ओलंपिक 2024 की 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में कांस्य पदक जीतने वाली सुश्री मनु भाकर एवं श्री सरबजोत सिंह को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें दी हैं एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

- Sponsored Ads-

मुख्यमंत्री ने कहा कि दोनों खिलाड़ियों ने अद्भुत कौशल और प्रतिभा के बल पर यह उपलब्धि हासिल की है और देशवासियों को गौरवान्वित किया है। सुश्री मनु भाकर ने एक ही ओलंपिक में लगातार दो पदक जीते हैं, यह हम सभी के लिये गौरव की बात है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article