जिलाधिकारी बेगूसराय ने जीविकोपार्जन योजना के तहत 380 लाभार्थियों के बीच दो करोड़ 2 लाख से अधिक की राशि का किया वितरण

DNB Bharat Desk

स्वयं सहायता समूह एवं जीविका दीदी के बीच चलाई जा रही अन्य कार्यक्रमों के लिए राशि का किया गया वितरण

डीएनबी भारत डेस्क

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर लोहिया स्वच्छ बिहार योजना, प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना स्वयं सहायता समूह एवं जीविका दीदी के बीच चलाई जा रही अन्य कार्यक्रमों के लिए राशि का वितरण किया गया। बेगूसराय के डीएम तुषार सिंगला ने बताया कि सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत 380 लाभार्थियों के बीच दो करोड़ 2 लाख से अधिक की राशि का वितरण किया गया। वहीं सेल्फ हेल्प ग्रुप के सदस्यों के 253 सदस्यों के बीच दो करोड़ अस्सी लाख की राशि का वितरण किया गया।

जिलाधिकारी बेगूसराय ने जीविकोपार्जन योजना के तहत 380 लाभार्थियों के बीच दो करोड़ 2 लाख से अधिक की राशि का किया वितरण 2जीविका के बीच दो करोड़ 68 लाख की राशि का वितरण किया गया है जिस राशि को जीविका दीदी के द्वारा स्वयं सहायता समूह के माध्यम से लोगों के बीच वितरण किया जाएगा। वहीं लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत शौचालय बनाने के लिए 3000 से अधिक लाभुकों के बीच ₹12000 की दर से उनके खाते में पैसे को ट्रांसफर किया गया। वही आवास योजना के तहत लगभग 15 करोड़ की राशि लाभुकों के खाते में ट्रांसफर किया गया जो पहली किस्त की राशि है और इससे आवास योजना के लाभुक अपना काम शुरू कर सकते हैं।

- Sponsored Ads-

जिलाधिकारी बेगूसराय ने जीविकोपार्जन योजना के तहत 380 लाभार्थियों के बीच दो करोड़ 2 लाख से अधिक की राशि का किया वितरण 3वहीं डीएम तुषार सिंगला ने कहा कि 31 मार्च तक सभी लाभुकों को अपने घर का काम पूरा करना है और इस बीच उन्हें बाकी की राशि भी उनके खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी। वहीं उन्होंने सख्त हिदायत देते हुए सभी वीडिओ एवं सीओ को निर्देशित किया है कि जो भी पेंडिंग आवास योजना के घर हैं उन्हें भी 5 से 6 महीने के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है और इसके लिए स्थानीय स्तर पर पदाधिकारी को काम पूरा करवाना पड़ेगा ।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article