डीएनबी भारत डेस्क
तेघड़ा नगर परिषद क्षेत्र में बरसात का पानी बाजार की सड़कों को अवरूद्ध नहीं करेगा। इसके लिये मुख्य सड़क के दोनों तरफ बड़ा नाला निर्माण करने की योजना है। इसके साथ ही अन्य तीन योजनाओं की स्वीकृति मिल गई है और कार्य भी प्रारंभ हो गया है।

बरौनी तेघड़ा पथ के दोनों तरफ नाला निर्माण का कार्य वुडको कंपनी के द्वारा करवाया जा रहा है। नगर परिषद क्षेत्र के कैंची मोड़ से गौशाला तक सड़क के दोनों ओर नाला का निर्माण होने से मुख्य सड़क पर जलजमाव की समस्या से लोगों को राहत मिलेगी। इसकी जानकारी देते हुये नगर परिषद के मुख्य पार्षद सोनाली भारती ने कहा कि नगर परिषद को नाला निर्माण की स्वीकृति मिली है। लेकिन काम करवाने की जिम्मेदारी वुडको को दिया गया है।
उन्होनें बताया कि कुछ लोग पहले फेवर ब्लॉक बिछाये जाने और पुन: इसे हटाकर नाला का निर्माण कराये जाने की आलोचना कर रहे थे। लेकिन वुडको कंपनी ने जबावदेही ली है कि निकाले गये फेवर ब्लॉक को जहां कहा जायेगा वहां बिछा दिया जायेगा। साथ ही नाला निर्माण वाले स्थलों को समतलीकरण का काम भी कर दिया जायेगा। मुख्य पार्षद ने बताया कि इसके साथ ही पोखर का जीर्णोद्धार करने तथा अन्य योजनाओं को किया जाना है।
पूर्व वार्ड पार्षद एवं मुख्य पार्षद प्रतिनिधि कन्हैया कुमार भारद्वाज ने बताया कि कई लोगों द्वारा वाहन खरीद को लेकर आपत्ति जताई गई थी। वाहन जरूर खरीदे गये लेकिन उसमें गड़बड़ी के कारण उसका परिचालन नहीं हो पा रहा है। उसे वापस करने के लिये कंपनी पर दबाव बनाया जा रहा है।
डीएनबी भारत डेस्क