चालीस मोबाइल,एक टैब,जमीनी कागजात समेत नौ लोगों को पुलिस ने किया गिरफतार,भेजा जेल

DNB Bharat Desk

साइबर ठगी की गुप्त सूचना मिली जिसके बाद डीएसपी के नेतृत्व में कतरीसराय थानाध्यक्ष शरद कुमार रंजन गिरियक थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार तथा एएसआई सुभाष कुमार एवं कतरीसराय व गिरीयक पुलिसबल को लेकर चिन्हित स्थान पर छापेमारी किया गया।

डीएनबी भारत डेस्क 

नालंदा जिले की पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, छापेमारी के दौरान चालिस मोबाइल,एक टैब,जमीनी कागजात समेत नौ लोगों को किया गिरफतार। बताते चलें कि वैद्यों की नगरी से बना ठगों का बाजार तक का सफर तय करने वाले कतरीसराय व आसपास के क्षेत्र में पुलिस की कारवाई से साइवर ठगों में काफी हड़कंप मच गया है।

पुलिस के छापामारी में छोटा बड़ा चालीस मोबाइल फोन ,एक टैब, ढेर सारे जमीन का दस्तावेज, तथा ठगी के उपयोग में आने वाले अन्य दस्तावेज के साथ नौ लोगों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। जिसमें गिरफ्तार एक ठग उत्तरप्रदेश का है।

- Sponsored Ads-

राजगीर डीएसपी प्रदीप कुमार ने प्रेस वार्ता कर बताया कि कतरीसराय थाना अध्यक्ष शरद रंजन को साइबर ठगी की गुप्त सूचना मिली जिसके बाद डीएसपी के नेतृत्व में कतरीसराय थानाध्यक्ष शरद कुमार रंजन गिरियक थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार तथा एएसआई सुभाष कुमार एवं कतरीसराय व गिरीयक पुलिसबल को लेकर चिन्हित स्थान पर छापेमारी किया गया।

चालीस मोबाइल,एक टैब,जमीनी कागजात समेत नौ लोगों को पुलिस ने किया गिरफतार,भेजा जेल 2इस दौरान सोलर कुसुम योजना के तहत लोन दिलाने के नाम पर लोगों से ठगी करते रंगे हाथ नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया।आपको बता दे की कतरीसराय व आसपास के क्षेत्र में साइवर ठगी चरम सीमा पर हैं जो नवादा नालंदा व शेखपुरा जिले का सीमावर्ती क्षेत्र है। किसी एक जिला के पुलिस कार्रवाई पर दूसरे जिले में प्रवेश कर जाते है। इसके चलते इस क्षेत्र को साइवर ठगी के लिए सेफ जॉन माना जाता है।

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article