डॉ. हेमंत कुमार सिंह को समस्तीपुर मंडल कारा अस्पातल का मिला अतिरिक्त प्रभार

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

समस्तीपुर अनुमंडलीय अस्पताल पूसा में कार्यरत सर्जन डॉ. हेमंत कुमार सिंह को समस्तीपुर मंडल कारा अस्पातल का भी अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। इस संबंध में सिविल सर्जन डॉ. एसके चौधरी ने गुरुवार को पत्र जारी किया है। पत्र में उन्होंने डॉ. हेमंत कुमार सिंह को पूसा अनुमंडलीय अस्पताल के साथ-साथ समसतीपुर मंडल कारा अस्पताल में भी बंदियों के इलाज करने की जिम्मेवारी दी है।

डॉ. हेमंत को कारा अस्पताल की दूसरी बार जिम्मेवारी दी गयी है। इससे पूर्व भी उनके द्वारा मंडल कारा अस्पताल के कार्यो के अलावे मरीजों की देखरेख किया गया था।

- Sponsored Ads-

समस्तीपुर संवददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article