राशन दुकानदार को पीट पीट किया अधमरा, इलाज के दौरान हुई मौत

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

चंडी थाना क्षेत्र के सैरापर गांव में किराना दुकान को लेकर दो पक्षों के बीच हुए विवाद में घायल बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान 60 वर्षीय मिथलेश चौधरी के रूप में हुई है।

राशन दुकानदार को पीट पीट किया अधमरा, इलाज के दौरान हुई मौत 2घटना 17 अप्रैल की है, जब मिथलेश चौधरी अपने घर पर अकेले थे। उसी दौरान पड़ोस की चंचला देवी और उसके परिजन कथित रूप से घर में घुस आए और मारपीट शुरू कर दी। इस हमले में मिथलेश गंभीर रूप से घायल हो गए।

राशन दुकानदार को पीट पीट किया अधमरा, इलाज के दौरान हुई मौत 3परिजनों ने उन्हें तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चार दिन तक चले इलाज के दौरान बुजुर्ग की मौत हो गई।मृतक के पुत्र अमरजीत कुमार ने बताया कि उनके पिता गांव में ही किराना दुकान चलाते थे।

राशन दुकानदार को पीट पीट किया अधमरा, इलाज के दौरान हुई मौत 4पास में ही चंचला देवी का भी एक दुकान था, और मिथलेश की दुकान खुलने के बाद से ही उनके कारोबार पर असर पड़ रहा था। इसी को लेकर पड़ोसियों की ओर से दुकान बंद करने का दबाव डाला जा रहा था।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article