कलयुगी पुत्र ने सम्पत्ति के लिए मां को जहर देकर मार डाला, जांच में जुटी पुलिस

DNB Bharat

नालंदा जिला के बिहार थाना क्षेत्र इलाके के इमादपुर मोहल्ले की घटना।

डीएनबी भारत डेस्क 

नालंदा जिला के बिहार थाना क्षेत्र इलाके के इमादपुर मोहल्ले में कलयुगी पुत्र ने संपत्ति विवाद में अपनी ही मां की जहर देकर हत्या कर दी। परिजनों ने अपने ही सौतेले बेटे के ऊपर हत्या का आरोप लगाया है। गौरतलब है की मृतका पार्वती कुमारी शर्मा के परिवार वालों का आरोप है कि संपत्ति विवाद को लेकर सौतेले भाइयों में विगत कई महीनों से विवाद चल रहा था।

- Sponsored Ads-

सौतेले बेटे सोनू सन्नी और लड्डू ने ही संपत्ति के विवाद को लेकर अपनी मां को जहर देकर मौत के घाट उतार दिया। परिजनों ने बताया कि इस जमीन विवाद को लेकर पूर्व से मामला कोर्ट में चल रहा है। हालांकि संपत्ति के विवाद को लेकर पूर्व में कई बार मारपीट की घटना भी घट चुकी है।

वहीं घटना की जानकारी मिलते ही बिहार थाना की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया है। घटना के संबंध में बिहार थाना अध्यक्ष ने बताया कि अभी तक इस मामले को लेकर मृतका के परिजनों के द्वारा आवेदन नहीं दिया गया है।

नालंदा संवाददाता ऋषिकेश 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article