डीएनबी भारत डेस्क
बेगूसराय जिले के वीरपुर थाना कि पुलिस ने दिवा गस्ति के दौरान मंगलवार की देर शाम को अबैध विदेशी शराब कारोबार मामले के फरार अभियुक्त को उसी के गांव से गिरफ्तार कर लिया।
मामले को लेकर थानाध्यक्ष समरेंद्र कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि जगदर गांव निवासी राम बहादुर सहनी का पुत्र देबू सहनी अपने गांव में घुम रहा है, सूचना मिलते ही गस्ती दल की पुलिस दल ने जगदर गांव पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
- Sponsored Ads-

उक्त आरोपी पर वीरपुर थाना कांड संख्या 147/22 के तहत अबैध विदेशी शराब का कारोबार करने का मामला दर्ज है। उक्त आरोपी से पुछताछ कर न्याययिक हिरासत बेगूसराय भेज दिया गया।
बेगूसराय वीरपुर से गोपल्लव झा की रिपोर्ट
- Sponsored Ads-
