नालंदा: बिना अनुमति पड़ोस में शादी का गीत गाना विवाहिता को पड़ा महंगा, ससुराल पक्ष के लोगों ने विवाहिता की पिट पीट कर अधमरा कर कुआं में फेका, विवाहिता की हुई मौत

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

चंडी थाना क्षेत्र के जैतीपुर मोड़ स्थित गांव में ससुराल वालो के द्वारा विवाहिता की हत्या कर शव को कुआं में फेकने का मामला सामने आया है। परिवार के लोगों ने नवविवाहिता फुलवा देवी की  पति और ससुर ने बेरहमी से हत्या करने का आरोप लगाया है । हत्या का कारण सिर्फ़ यही है वह बिना पति की अनुमति के पड़ोस में शादी समारोह में गीत गाने चली गई थी।

नालंदा: बिना अनुमति पड़ोस में शादी का गीत गाना विवाहिता को पड़ा महंगा, ससुराल पक्ष के लोगों ने विवाहिता की पिट पीट कर अधमरा कर कुआं में फेका, विवाहिता की हुई मौत 2परिजनों के मुताबिक, जब फुलवा देवी शादी से लौटकर घर आई, तो पति और ससुर ने इस बात को लेकर जमकर हंगामा किया। इसके बाद दोनों ने मिलकर उसकी बुरी तरह पिटाई की। यहीं नहीं हैवानों में फुलवा को पीट पीट कर अधमरा कर ज़िंदा ही कुएं में फेंक दिया, ताकि हत्या को हादसे का रूप दिया जा सके।

नालंदा: बिना अनुमति पड़ोस में शादी का गीत गाना विवाहिता को पड़ा महंगा, ससुराल पक्ष के लोगों ने विवाहिता की पिट पीट कर अधमरा कर कुआं में फेका, विवाहिता की हुई मौत 3मृतका की पहचान अस्ता खरजम्मा निवासी स्वर्गीय संजय रविदास की पुत्री फुलवा देवी के रूप में हुई है।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ मॉडल अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article