वीरपुर में अज्ञात चोरों ने बाइक की चोरी कर बाइक को जलाया

DNB Bharat Desk

वीरपुर और सिंघौल थाना क्षेत्र से सटे कारीचक चौक स्थित गाछी में अज्ञात चोरों ने एक बाइक चोरी कर जला डाला।सुबह जब लोगों ने देखा कि एक बाइक जल रही है और उससे धुआं उठ रहा। जिससे क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई और देखते ही देखते दर्जनों लोग जमा हो गए।

- Sponsored Ads-

वीरपुर में अज्ञात चोरों ने बाइक की चोरी कर बाइक को जलाया 2स्थानीय लोगों के द्वारा घटना की सूचना 112 को दी गई। वहीं सूचना पाकर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चिलमिल वार्ड नं 02 निवासी अभिनव कुमार व उसके घर वाले पहुंच कर अपने बाइक होने की पुष्टि की।साथ ही बताया कि रात में अपनी बाइक BR09T-0659 को अपने दरवाजे पर लगाया था।

,जिसे अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर यहां लाया गया और जला दिया गया है। वहीं सिंघौल थाना की पुलिस आगे की कार्रवाई और मामले की जांच में जुट गई है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article