बेगूसराय मे ड्यूटी जाने के दौरान सड़क हादसे में घायल चौकीदार की इलाज के दौरान हुई मौत 

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

बेगूसराय मे ड्यूटी जाने के दरमियान सड़क हादसे के शिकार हुए एक  चौकीदार की इलाज के दरमियान मौत हो गई है। घटना तेघरा थाना क्षेत्र की है मृतक चौकीदार की पहचान तेघरा थाना क्षेत्र के रामपुर के रहने वाले सुकन पासवान के 44 वर्षीय पुत्र संजीव पासवान के रूप मे हुई है।

बेगूसराय मे ड्यूटी जाने के दौरान सड़क हादसे में घायल चौकीदार की इलाज के दौरान हुई मौत  2घटना के संबंध मे मृतक के परिजनों ने बताया की 28 मार्च को मृतक ड्यूटी के लिए तेघरा थाना जा रहा था तभी वों मोटरसाइकिल से हादसे का शिकार हो गया। जिसे इलाज के लिए एक निजी अस्पताल मे भर्ती कराया गया जहाँ आज उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

बेगूसराय मे ड्यूटी जाने के दौरान सड़क हादसे में घायल चौकीदार की इलाज के दौरान हुई मौत  3परिजनों ने बताया की मृतक तेघरा थाना मे चौकीदार के रूप मे पदस्थपित था। घटना के बाद पुलिस ने मंगलवार की देर रात शव को अपने कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज कर आगे की कारवाई मे जुट गई है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article