डीएनबी भारत डेस्क
बड़ी खबर समस्तीपुर से आ रही है जहां जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत हुड़ैया पेट्रोल पंप के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक और बाइक के बीच हुई जोरदार टक्कर में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान उजियारपुर थाना क्षेत्र के गांवपुर निवासी रमेश कुमार महतो के रूप में की गई है।

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग घटनास्थल पर जुट गए और सड़क जाम कर नारेबाजी करने लगे।सड़क जाम से समस्तीपुर पटना,मुजफ्फरपुर,बेगूसराय मुख्य मार्ग बाधित हो गया।
हादसे की सूचना मिलते ही मुसरीघरारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सड़क जाम कर रहे लोगो को समझ बुझा कर जाम समाप्त करवाया वही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट