चलते ट्रक में लगी आग, चालक खलासी ने बचाई जान

DNB Bharat Desk

बेगूसराय के एनएच 28 पर उसे वक्त अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया जब अचानक एक ट्रक में आग लग गई। आग लगते ही मौके पर भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। आग लगने के बाद ट्रक ड्राइवर और खलासी ट्रक से उतरकर अपनी जान बचाई। पूरा मामला तेघड़ा थाना क्षेत्र के तेघड़ा चौक स्थित एनएच 28 के पास की है।

बताया जा रहा है कि ट्रक में अचानक आग लग गई। आग लगते ही ट्रक चालक अपनी सूझ बूझ का परिचय देते हुए ट्रक को एनएच 28 किनारे खड़ा कर दिया और ट्रक चालक और खलासी ट्रक से उतरकर चिल्लाना शुरू कर दिया। चिल्लाने की आवाज सुनकर स्थानीय लोग जब तक दौड़ कर आए और ट्रक में लगी आग को बुझाने का प्रयास किया। तब तक ट्रक धू कर कर जलने लगा।

- Sponsored Ads-

बाद में स्थानीय लोगों ने इस घटना की सूचना दमकल विभाग को दी। मौके पर दमकल कर्मी की टीम पहुंचकर किसी तरह आग पर काबू पाया। हालांकि जानकारी के मुताबिक अधिक गर्मी रहने के कारण ट्रक में आग लग गई थी।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article