बेगूसराय में वज्रपात की चपेट में आने से एक महिला की मौत

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में एक दर्दनाक हादसे में एक बार फिर ठनका की चपेट में होने से एक महिला की मौत हो गई। घटना बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रानी 2 पंचायत की है। मृतक महिला की पहचान रानी 2 पंचायत शिबू टोल निवासी सोमा देवी के रूप में की गई है।

- Sponsored Ads-

परिजनों ने बताया कि लगातार हो रही बारिश के बीच आज सोमा देवी खाना बनाने के लिए जलावन लाने गई थी और जैसे ही वह जलावन ले रही थी उसी क्रम में जोर से बिजली चमकी और वज्रपात हो गया, जिसकी चपेट में सोमा देवी आ गई।

घटनास्थल पर ही सोमा देवी की मौत हो गई। तत्पश्चात परिजनों ने बछवाड़ा थाने की पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article