पुआल की ढेर में मिला पांच साल के बच्चे का शव, शव मिलने से इलाके में मची सनसनी

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

नूरसराय थाना क्षेत्र इलाके के डोईया गांव में 5 साल के बच्चे का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना के संबंध में मृतक के पिता सोनू पासवान ने बताया कि रविवार की देर शाम से ही 5 साल का दीपांशु कुमार अपने घर के पास से गायब हो गया था। गायब होने के बाद परिजनों ने आसपास के इलाकों में काफी खोजबीन की। परिजनों ने शाम में ही किसी अनहोनी की आशंका का जताई थी।

पुआल की ढेर में मिला पांच साल के बच्चे का शव, शव मिलने से इलाके में मची सनसनी 2परिजनों ने घटना के पीछे हत्या की आसंका जताई है क्योंकि बच्चे की उंगलियां कटी हुई है और पास में खून के धब्बे भी पाए गए हैं। गांव के ही कुछ दूरी पर टावर के पास पुआल की ढेर में दीपांशु कुमार के शव को ग्रामीणों ने देखा। इसके बाद इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी।

पुआल की ढेर में मिला पांच साल के बच्चे का शव, शव मिलने से इलाके में मची सनसनी 3घटना की जानकारी मिलने पर एसडीपीओ संजय जयसवाल ढलवाल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है। वही इस मामले में एक संदिग्ध को भी गिरफ्तार किया गया है।फिलहाल एफएसएल और डॉग स्क्वाड की टीम को बुलाया गया है। वहीं पुलिस अधीक्षक भारत सोनी भी घटनास्थल पर मुस्तैद दिखाई दिए।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article