बेगूसराय में तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलटी, एक मजदूर की मौके पर ही मौत, वही छह मजदूर गंभीर रूप से घायल 

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

बेगूसराय से इस वक्त एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। तेज रफ्तार ट्रैक्टर के अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट जाने से एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

घटना गढ़पुरा थाना क्षेत्र की है। मृतक मजदूर की पहचान गढ़पुरा थाना क्षेत्र के रहने वाले राम लाल्त पासवान के रूप में की गई है। परिजनों के मुताबिक, राम लाल्त पासवान गांव में छत ढलाई का काम करने के बाद ट्रैक्टर पर सवार होकर अन्य मजदूरों के साथ घर लौट रहे थे।

बेगूसराय में तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलटी, एक मजदूर की मौके पर ही मौत, वही छह मजदूर गंभीर रूप से घायल  2इसी दौरान गढ़पुरा के पास ट्रैक्टर तेज रफ्तार होने के कारण अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। ट्रैक्टर पर छह से अधिक मजदूर सवार थे। हादसे में राम लाल्त पासवान ट्रैक्टर के नीचे दब गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। 

घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही गढ़पुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

पुबेगूसराय में तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलटी, एक मजदूर की मौके पर ही मौत, वही छह मजदूर गंभीर रूप से घायल  3लिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। हादसे के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

डीएनबी भारत डेस्क

Share This Article