घटना शहर के कालीस्थान स्थित एक होटल की हैं।
डीएनबी भारत डेस्क
- Sponsored Ads-

बेगूसराय मे थोड़ी सी लापरवाही के कारण एक युवक आग से बुरी तरीके से झुलस गया हैं जिसका इलाज बेगूसराय सदर अस्पताल मे चल रहा हैं। घटना शहर के कालीस्थान स्थित एक होटल की हैं। बताया जाता हैं की युवक चाय बनाने के लिए जैसे ही गैस को लाइटर से जलाने गया तभी आग की चपेट मे आकर बुरी तरीके से झुलस गया।
जिससे आनन फानन मे सदर अस्पताल बेगूसराय मे इलाज के लिए भर्ती कराया गया। बताया जाता हैं की गैस लीकेज की बजह से यह हादसा हुआ हैं। घायल युवक की पहचान बीरपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले चन्द्रमनी कुमार के पुत्र अभिषेक कुमार के रूप मे हुई हैं।
डीएनबी भारत डेस्क