पूर्व विधायक दिवंगत शिवदानी सिंह के परिजनों से मिले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, बंधाया ढांढस

DNB Bharat Desk

बेगूसराय के सांसद सह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह शुक्रवार की शाम वीरपुर पहुंचे। यहां उन्होंने पूर्व विधायक दिवंगत शिवदानी प्रसाद सिंह के आवास पर जाकर उनके परिजनों से मुलाकात की और गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए परिवार को ढांढस बंधाया।

केंद्रीय मंत्री ने दिवंगत पूर्व विधायक के पुत्र डॉ. वीरेश कुमार, मुकेश कुमार समेत परिवार के अन्य सदस्यों से भेंट कर शोक व्यक्त किया। इस दौरान उनके व्यक्तित्व और राजनीतिक जीवन को याद करते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि शिवदानी बाबू अत्यंत ईमानदार, सरल और नेक दिल इंसान थे। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के लिए उल्लेखनीय कार्य किए, जिसे सदैव याद रखा जाएगा।

पूर्व विधायक दिवंगत शिवदानी सिंह के परिजनों से मिले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, बंधाया ढांढस 2इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव वर्मा, जिला प्रभारी बब्लू जी, मंडल अध्यक्ष वीरसेन विक्रम, पूर्व मुखिया पंकज कुमार सिंह, भुवन मोहन प्रसाद सिंह, गौरव कुमार, अनुकृति कुमारी, कुंदन भारती, सुमित सन्नी, मृत्युंजय वीरेश और सुनील कुमार सिंह समेत बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण व पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share This Article