दिवंगत रामबली सिंह की स्मृति में जिला स्तरीय रामायण गोष्ठी व श्रद्धांजलि सभा आयोजित

DNB Bharat Desk

तेघड़ा। शिक्षा, स्वास्थ्य और अध्यात्म के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले रामबली सिंह की स्मृति में शुक्रवार को दुलारपुर स्थित उनके आवास पर जिला स्तरीय रामायण गोष्ठी एवं श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इसमें जिलेभर से साधु-संतों, आध्यात्मिक विभूतियों और श्रद्धालुओं ने पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

- Sponsored Ads-

कार्यक्रम में निर्गुण गायन, भजन और संतों के आध्यात्मिक संदेशों से माहौल भक्तिमय रहा। उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इसके बाद आयोजित शांति भोज में हजारों लोगों ने भाग लिया।

दिवंगत रामबली सिंह की स्मृति में जिला स्तरीय रामायण गोष्ठी व श्रद्धांजलि सभा आयोजित 2रामबली सिंह ने शिक्षा, स्वास्थ्य और अध्यात्म के क्षेत्र में काम कर समाज को नई दिशा दी। तेघड़ा के दनियालपुर में भगवान राधा-कृष्ण के धाम का निर्माण कर उन्होंने क्षेत्र की धार्मिक पहचान को समृद्ध किया। रामायण गोष्ठी के माध्यम से धार्मिक विचारों, नैतिक मूल्यों और संस्कारों के प्रसार में भी उनकी अहम भूमिका रही।

श्रद्धांजलि सभा में पुत्र सुनील कुमार सिंह ने कहा कि उनके पिता परिवार ही नहीं, पूरे समाज के लिए प्रेरणास्रोत थे। उन्होंने जीवनभर शिक्षा, स्वास्थ्य और अध्यात्म के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव के लिए काम किया। ऐसे पिता का पुत्र होना उनके लिए गौरव की बात है।

मौके पर अनिल कुमार सिंह उर्फ टुनटुन सिंह, सुनील कुमार सिंह, डॉ. शंभू कुमार, प्रसेनजीत और सुधांशु वत्स ने संतों एवं अतिथियों को अंगवस्त्र, पुष्पमाला और दक्षिणा देकर सम्मानित किया।

दिवंगत रामबली सिंह की स्मृति में जिला स्तरीय रामायण गोष्ठी व श्रद्धांजलि सभा आयोजित 3शनिवार, 24 अक्टूबर को 13वीं के अवसर पर राज्यस्तरीय वत्स गोत्रीय महासम्मेलन, श्रद्धांजलि सभा और शांति भोज आयोजित है । इसमें बिहार के विभिन्न जिलों से वत्स गोत्रीय समाज के लोगों के शामिल होने की संभावना है। आयोजन की तैयारियों में सैकड़ों कार्यकर्ता जुटे हैं।

रामबली सिंह के अंतिम संस्कार के बाद आयोजित कार्यक्रम में उमड़ी भीड़ उनके सामाजिक, धार्मिक और आध्यात्मिक योगदान के प्रति लोगों की गहरी श्रद्धा को दर्शाती है। उनकी सेवा और समर्पण की विरासत समाज को प्रेरित करती रहेगी।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article