बेगूसराय में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल, सदर अस्पताल में भर्ती

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में एक दर्दनाक हादसे में बीते शाम अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसका इलाज सदर अस्पताल बेगूसराय में चल रहा है। घटना नावकोठी थाना क्षेत्र के इसफा पूल के निकट की है।

 पीड़ित की पहचान नावकोठी थाना क्षेत्र के नाव कोठी वार्ड 12 निवासी नीतीश कुमार के रूप में की गई है। पीड़ित का दोस्त सुजीत कुमार ने बताया कि नीतीश कुमार बीते शाम किसी काम से अपनी बाइक से निकाला था 

बेगूसराय में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल, सदर अस्पताल में भर्ती 2लेकिन जैसे ही वह इसफ़ा पूल के समीप पहुंचा तेज रफ्तार अज्ञात बाहन ने उसे ठोकर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों को सूचना मिलने के बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से परिजनों ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उसका इलाज चल रहा है ।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article