श्रावणी मेला के दौरान हरीगिरीधाम गढ़पुरा में करंट लगने से मनिहारी दुकानदार की मौत,परिजनों में मचा कोहराम

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

सोमवारी श्रावणी मेला शुरू होने से पहले गढ़पुरा हरि गिरी धाम शिव मंदिर के प्रांगण में लगभग  रविवार की रात्रि मे एक मनिहारी दुकानदार की मौत करंट लगने से हो गई ।मनिहारी दुकानदार मृतक की पहचान गढ़पुरा निवासी त्रिशूल पासवान के 40 वर्षीय पुत्र रोहित कुमार के रूप में की गई।बताया जाता है कि श्रावणी मेला को लेकर वह अपनी मनिहारी दुकान की सजावट कर रहा था। इस दौरान वह पंखा ठीक कर रहा था।

- Sponsored Ads-

जिस से दुकान दार को  करंट लग गया, अपने पिता को करंट का झटका देखकर उसकी बेटी शिवानी और बगल की  एक दुकानदार महिला ललिता देवी दोनो बचाने के लिए दौड़ी वह भी करंट की चपेट में आकर झुलस गयी। किसी तरह से स्थानीय लोगों ने तीनों को करंट से हटाया।

श्रावणी मेला के दौरान हरीगिरीधाम गढ़पुरा में करंट लगने से मनिहारी दुकानदार की मौत,परिजनों में मचा कोहराम 2डॉक्टर के यहां ले जाने के क्रम में दुकानदार रोहित कुमार की मौत हो गई ।वहीं दुकानदार की बेटी शिवानी और बगल की एक पड़ोसी दुकानदार महिला ललिता देवी की भी हालत गंभीर बनी हुई है।जिसका इलाज अभी चल रहा है।वहीं इस घटना के बाद परिजनों में कोहरा मच गया है।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article