तेज रफ्तार का कहर – खगड़िया में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से बेगूसराय के युवक की मौत

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में एक बार फिर तेज रफ्तार बाइक ने एक पशुपालक की जान ले ली। मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना खगड़िया जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत शनीवार की शाम मोरकाही एवं नन्हकू टोल के मध्य स्थित एन एच 31 की है। मृतक की पहचान बेगूसराय जिले के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र अंर्तगत रघुनाथपुर पंचायत के वार्ड संख्या 9 श्रीपुर गांव के रहने वाले मल्हीचंद यादव के पुत्र निलेश कुमार के रूप में कई गई है।

- Sponsored Ads-

मृतक निलेश के छोटे भाई ने बताया कि खगड़िया के फरकिया बहियार से मवेशी को लेकर दोनों भाई गांव आ रहे थे तभी खगड़िया जिले के मोरकाही एवं नन्हकू टोल गांव के मध्य पहुंचते ही खगड़िया की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने उसके भाई को पीछे से धक्का मार कर घायल कर दिया। उसने बताया कि धक्के खाते ही उसका भाई सड़क पर धारासाई होकर गिर पड़ा और इसके साथ ही बाइक सवार भी गिर गया।

उसने बताया कि दुर्घटना में घायल होने की सूचना घर वालों को देते हुए आनन फानन में जख्मी को इलाज के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेजा जहां पहुंचते ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पीड़ित परिजनों ने यह भी बताया कि पेट्रोलिंग कर रहे मुफस्सिल थाने की पुलिस बाइक को जब्त करते हुए बाइक सवार को हिरासत में ले लिया और थाने भेज दिया है। फिलहाल मौत होने की सूचना मिलते ही बेगूसराय नगर थाने की पुलिस सदर अस्पताल पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया में जुट गई है।

बेगूसराय से सुमित कुमार (बबलू)

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article