नालंदा: आगामी रामनवमी और ईद से पूर्व जिला प्रशासन ने की कार्रवाई, कुल 37 लोगों के ऊपर जिलाधिकारी द्वारा बीसीसीए के तहत की गई कारवाई

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

रामनवमी और ईद पर्व को लेकर जिला प्रशासन ने कारवाई तेज कर दी है। रामनवमी और ईद पर्व को लेकर प्रशासन के द्वारा अब तक कुल 37 लोगों के ऊपर बीसीसीए के तहत कार्रवाई की है। जिलाधिकारी ने कड़े शब्दों में कहा है कि इस बार रामनवमी जुलूस में लाइसेंस लेने के लिए प्रशासन के द्वारा दिया गए मापदंडों का पालन करना होगा।

नालंदा: आगामी रामनवमी और ईद से पूर्व जिला प्रशासन ने की कार्रवाई, कुल 37 लोगों के ऊपर जिलाधिकारी द्वारा बीसीसीए के तहत की गई कारवाई 2रामनवमी और चिरागा मेले को लेकर जो भी जुलूस निकाले जाएंगे उन सभी को जिलाधिकारी द्वारा शर्त पर ही लायसेंस दिया जाएगा। जिलाधिकारी ने बताया कि जिनके पूर्व में रिकॉर्ड रहा है उन सभी को पुलिस के द्वारा चिन्हित किया गया है उनके ऊपर शिष्य के तहत कार्रवाई करते हुए थाना बदर किया गया है। ऐसे लोगों के ऊपर पुलिस लगातार निगरानी भी रख रही है।

नालंदा: आगामी रामनवमी और ईद से पूर्व जिला प्रशासन ने की कार्रवाई, कुल 37 लोगों के ऊपर जिलाधिकारी द्वारा बीसीसीए के तहत की गई कारवाई 3एसडीओ स्तर पर लगभग 4000 से अधिक लोगों पर विभिन्न धाराओं के तहत बंधपत्र भी भरवाया गया है।आपको बता दे की 2023 में रामनवमी जुलूस के दौरान बिहार शरीफ में जमकर उपद्रव हुआ था। यही वजह है कि इस बार रामनवमी और ईद शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो इसी को लेकर प्रशासन ने अभी से ही पूरी तैयारी शुरू कर दी है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article