नालंदा में कड़ी सुरक्षा के बीच अतिक्रमण पर प्रशासन का बुलडोजर एक्शन, मोगलकुंआ में कई ढांचे ढहे

DNB Bharat Desk

बिहार में अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन का बुलडोजर एक्शन तेज़ी से जारी है। विधानसभा चुनाव समाप्त होते ही नालंदा जिले में भी शहर से लेकर गांव तक अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तेज हो गई है। ताज़ा मामला बिहार शरीफ के मोगलकुंआ इलाके का है, जहाँ गुरुवार को जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने सड़क किनारे किए गए अवैध कब्जों को हटाने के लिए बड़ी कार्रवाई की।

- Sponsored Ads-

भारी पुलिस बल की मौजूदगी में कई ढांचों पर बुलडोजर चलाया गया। हालाँकि, इस कार्रवाई ने स्थानीय लोगों, व्यवसायियों और ठेला चालकों में आक्रोश पैदा कर दिया है। स्थानीय लोगो ने इसका विरोध भी किया.उनका आरोप है कि कार्रवाई सिर्फ गरीबों पर हो रही है, जबकि जाम की असली वजह बनने वाले टोटो और अन्य वाहनों पर कोई कदम नहीं उठाया जा रहा।

नालंदा में कड़ी सुरक्षा के बीच अतिक्रमण पर प्रशासन का बुलडोजर एक्शन, मोगलकुंआ में कई ढांचे ढहे 2लोगों का कहना है कि शाम 5 बजे के बाद पूरा इलाका जाम से जूझता है, लेकिन उस समय प्रशासन दिखाई नहीं देता। स्थानीय लोगों की मांग है कि अतिक्रमण हटाने से पहले सूचना दी जाए, वरना वे विरोध के लिए मजबूर होंगे। वहीं प्रशासन का कहना है कि शहर को सुंदर और यातायात को सुचारू बनाने के लिए यह कार्रवाई आवश्यक है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article