समस्तीपुर पुलिस व एसटीएफ की संयुक्त छापेमारी में कुख्यात अपराधी गुड्डू सिंह दानापुर से गिरफ्तार

DNB Bharat Desk

समस्तीपुर मोहिउद्दीननगर पुलिस व एसटीएफ ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर इनामी कुख्यात अपराधी मटिऔर निवासी गुड्डू सिंह को पटना के दानापुर से गिरफ्तार किया है।

- Sponsored Ads-

थाना अध्यक्ष गौरव प्रसाद ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गुड्डू पटना के दानापुर क्षेत्र में छुपा है। इसी को लेकर पटना एसटीएफ की टीम व मोहिउद्दीननगर पुलिस ने कार्यवाई करते हुए गिरफ्तार की है। जिसे पटोरी डीएसपी बीके मेधाबी ने गहन पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत मे  समस्तीपुर भेजा है।

समस्तीपुर पुलिस व एसटीएफ की संयुक्त छापेमारी में कुख्यात अपराधी गुड्डू सिंह दानापुर से गिरफ्तार 2थाना अध्यक्ष ने बताया कि गुड्डू पर हत्याएं, लूट, रंगदारी के दर्जनों मामले दर्ज है। जिसे पुलिस काफ़ी दिनों से पुलिस सक्रिय थी।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article