जन सुराज के संस्थापक  प्रशांत किशोर 24 मार्च को पहुंचेगें बेगूसराय

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

चुनाव का समय जैसे जैसे नजदीक आ रहा है राजनीतिक सरगर्मियां भी बढ़ गई है। तथा राजनीतिक दलों के दौरे शुरू हो गए हैं । इसी करी में जन सुराज के संस्थापक 24 मार्च को बेगूसराय आ रहे हैं जहां वह अलग-अलग कार्यक्रमों के बाद तेघड़ा विधानसभा में लोगों को भी संबोधित करेंगे ।

जन सुराज के संस्थापक  प्रशांत किशोर 24 मार्च को पहुंचेगें बेगूसराय 2इसी को लेकर आज तेघरा विधानसभा में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया जिसमें प्रशांत किशोर के कार्यक्रम की जानकारी दी गई। कार्यकर्ताओं ने कहा कि आज बिहार में सत्ता पक्ष हो या विपक्ष दोनों ही अपने-अपने स्वार्थ की राजनीति कर रही है। जबकि प्रशांत किशोर का मोटो विकसित बिहार बनाना है। और इसी को लेकर पिछले दिनों उन्होंने पूरे बिहार में पदयात्रा की थी ।

जन सुराज के संस्थापक  प्रशांत किशोर 24 मार्च को पहुंचेगें बेगूसराय 3कल प्रशांत किशोर तेघरा आ रहे हैं जहां वह कार्यकर्ताओं के साथ-साथ जिले के आम लोग एवं बुद्धिजीवियों से भी रूबरू होंगे एवं वार्ता भी करेंगे। कार्यकर्ताओं ने अपील की है की बड़ी संख्या में लोग पहुंचे एवं प्रशांत किशोर से रूबरू होकर विकसित बिहार बनाने के लिए अपना मंतव्य भी रखें।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article