नालंदा: सदर अस्पताल बिहार शरीफ में अग्निशमन सेवा सप्ताह के तहत मॉक ड्रिल का आयोजन

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

नालंदा-सदर अस्पताल स्थित नव-निर्मित मॉडर्न भवन में सोमवार को अग्निशमन सेवा सप्ताह के अवसर पर फायर ब्रिगेड टीम द्वारा मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।

नालंदा: सदर अस्पताल बिहार शरीफ में अग्निशमन सेवा सप्ताह के तहत मॉक ड्रिल का आयोजन 2इस दौरान अस्पताल परिसर में अचानक आग लगने की सूचना के साथ ही अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जिससे कुछ समय के लिए लोगों में भ्रम की स्थिति पैदा हो गई।

नालंदा: सदर अस्पताल बिहार शरीफ में अग्निशमन सेवा सप्ताह के तहत मॉक ड्रिल का आयोजन 3हालांकि, यह सब एक पूर्व नियोजित अभ्यास का हिस्सा था। थोड़ी ही देर में अग्निशमन दल मौके पर पहुंचा और तत्परता से सीढ़ियों की सहायता से अस्पताल की छत पर चढ़कर ‘रेस्क्यू ऑपरेशन’ शुरू किया। टीम ने कुछ लोगों को स्ट्रेचर की मदद से सुरक्षित बाहर निकाला और पूरे मॉक ड्रिल को सफलतापूर्वक अंजाम दिया।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article