बेगूसराय के धबौली स्थित अयोध्या कर्पूरी चरण महाविद्यालय में होगा एनडीए घटक दल का विशाल जन सम्मेलन

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए एनडीए घटक दलों ने अभी से चुनावी तैयारी शुरू कर दी है। एनडीए घटक दलों ने अपनी एकजुटता का प्रदर्शन करते हुए बिहार के अलग-अलग जिलों में लगातार जिला सम्मेलन का आयोजन कर रही है। इसी क्रम में आज बेगूसराय के धबौली में अयोध्या कर्पूरी चरण विद्यालय में एनडीए के द्वारा विशाल जन सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है जिसमें 10000 से अधिक लोगों के जुटने की संभावना बताई जा रही है ।

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव कुमार वर्मा ने कहां की 2025 फिर से नीतीश के संकल्प के साथ हम सभी घटक दल मैदान में एकजुट है। राजीव वर्मा ने बताया कि एनडीए जिला सम्मेलन में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष  दिलीप जायसवाल, जदयू के प्रदेश अध्यक्ष  उमेश सिंह कुशवाहा ,लोजपा रामविलास के प्रदेश अध्यक्ष  राजू तिवारी, हम के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अनिल कुमार ,आरएलम के  कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष  मदन चौधरी मुख्य रूप से शामिल होने के लिए आ रहे हैं।

बेगूसराय के धबौली स्थित अयोध्या कर्पूरी चरण महाविद्यालय में होगा एनडीए घटक दल का विशाल जन सम्मेलन 2वही इस कार्यक्रम में मंत्री सुरेंद्र मेहता, एनडीए के सभी विधायक, एमएलसी ,पूर्व विधायक, पूर्व विधायक प्रत्याशी सहित सभी पार्टी के जिला अध्यक्ष, नेता एवं प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। जदयू जिला अध्यक्ष रूदल राय ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। कार्यक्रम में 10000 से अधिक कार्यकर्ताओं को जुटने की संभावना है। लोजपा जिला अध्यक्ष प्रेम पासवान ने कहा कि यह सम्मेलन काफी ऐतिहासिक होगा। हम जिला अध्यक्ष पीयूष कुमार ने सभी लोगों से इस कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की । आरएम के जिला अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने कहा कि हमारी एकजुटता को देखकर विरोधी अभी से ही पस्त है ।

भाजपा के जिला उपाध्यक्ष कृष्णमोहन पप्पू ने जानकारी देते हुए बताया कि दिन के 12:00 बजे से कार्यक्रम की शुरुआत होगी ।सभी दलों के प्रदेश अध्यक्ष के जोरदार स्वागत की तैयारी सभी दलों के जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में की जा रही है। जिला उपाध्यक्ष मृत्युंजय वीरेश ने जानकारी दी की प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत में जेसीबी से पुष्प वर्षा की भी व्यवस्था की गई है ।

बेगूसराय के धबौली स्थित अयोध्या कर्पूरी चरण महाविद्यालय में होगा एनडीए घटक दल का विशाल जन सम्मेलन 3कार्यक्रम को लेकर धबौली मैदान में मंच एवं पंडाल की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है जिसमें पंडाल के अंदर लगभग 8000 लोगों के बैठने की भी व्यवस्था की गई है। कार्यकर्ताओं के सुविधाओं को देखते हुए भोजन पानी नाश्ता की भी समुचित व्यवस्था की गई है। सदर एसडीओ एवं सदर डीएसपी ने भी आज कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया एवं सुरक्षा एवं विधि व्यवस्था से संबंधित निर्देश भी अपने अधिकारियों को उन्होंने दिया।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article