बिहार महाजंगल राज के दौर से गुजर रहा है, यहां के लोग अब अपराधियों के रहमो करम पर हैं – जमशेद आदिल सोनू

DNB Bharat Desk

 

- Sponsored Ads-

समस्तीपुर। बिहार में दो दारोगा की हत्या ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि बिहार में आम नागरिकों के साथ साथ पुलिस वाले भी सुरक्षित नहीं हैं। यह बातें वारिसनगर विधानसभा क्षेत्र से संभाभित उम्मीदवार जमशेद आदिल सोनू ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही।उन्होंने ने कहा कि बिहार महाजंगल राज के दौर से गुजर रहा है।यहां के लोग अब अपराधियों के रहमो करम पर हैं।डबल इंजन की सरकार में अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि आम लोगों की बात तो दूर अब पुलिस वाले भी खुद को सुरक्षित महसूस नही कर रहे हैं।

जमशेद आदिल ने कहा कि बीते दिनों अपराधियों के द्वारा दो दारोगा की हत्या किया जाना इस बात को दर्शाता है कि इस महाजंगल राज में वो भी सुरक्षित नहीं हैं जिनके कंधों पर आम लोगों की सुरक्षा की जिम्मेदारी है।जिस राज्य में पुलिस वाले ही सुरक्षित नहीं है वहां के लोग कैसे सुरक्षित रहेंगे? उन्होंने कहा कि अररिया जिला के फुलकाहा थाना क्षेत्र में दारोगा राजीव रंजन को घेर कर जहां हत्या कर दी गई वहीं मुंगेर जिला के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में दो पक्षों के बीच हो रहे झगड़े को सुलझाने गए दारोगा संतोष कुमार सिंह को बदमाशों ने धारदार हथियार से सर पर वार कर हत्या कर दी।

यहां के अपराधियों के अंदर शासन और प्रशासन का खौफ नहीं है यही वजह है कि अपराधी यहां बेखौफ होकर आपराधिक वारदात को अंजाम दे रहे हैं और शासन और प्रशासन मौन साधे बैठी हुई है और सुशासन का राग अलापने में मस्त नजर आ रही है।उन्होंने कहा कि जो सरकार अपने जनता और पुलिस  की सुरक्षा को लेकर गंभीर नहीं उसे एक पल भी सत्ता में बने रहने का कोई हक नहीं है।

बिहार महाजंगल राज के दौर से गुजर रहा है, यहां के लोग अब अपराधियों के रहमो करम पर हैं - जमशेद आदिल सोनू 2इस दोनों घटनाओं ने बिहार के लोगों को यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि अब उन लोगों को अपराधियों के रहमो करम पर जिंदा रहना है।उन्होंने आगे कहा कि बिहार में जिस तरीके से नीतीश कुमार का इकबाल समाप्त हो गया है उसी तरह पुलिस का भी इकबाल समाप्त हो गया है।

Share This Article