बेगूसराय में भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की घटना स्थल पर दर्दनाक मौत, पांच लोग गंभीर रूप से घायल

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में आज अहले सुबह ही एक बड़ा हादसा सामने आया है जिसमें सड़क हादसे में चार लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई वहीं पांच लोग गंभीर रूप से घायल हैं जिनका इलाज सदर अस्पताल बेगूसराय में चल रहा है । घटना नगर थाना क्षेत्र की खतोपुर चौक की है।

बेगूसराय में भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की घटना स्थल पर दर्दनाक मौत, पांच लोग गंभीर रूप से घायल 2बताया जा रहा है की खगड़िया की ओर से तेज रफ्तार स्कॉर्पियो बेगूसराय की ओर आ रही थी इसी क्रम में ड्राइवर ने अपना नियंत्रण खो दिया और तेज रफ्तार स्कॉर्पियो सड़क के बीच बने डिवाइडर से जा टकराई और पलट गई जिससे की चार लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई । आनन फानन में स्थानीय लोगों के द्वारा सभी घायलों को सदर अस्पताल भेजा गया है जहां उनका इलाज चल रहा है। घायलों की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पहाड़ चक निवासियों के रूप में की गई है।

बेगूसराय में भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की घटना स्थल पर दर्दनाक मौत, पांच लोग गंभीर रूप से घायल 3मिली जानकारी के अनुसार सभी नौ लोग पहाड़ चक से स्कॉर्पियो पर सवार होकर बारात के लिए गए थे और वापसी के क्रम में यह हादसा हुआ है । सभी लोग आपस में ग्रामीण एवं सगे संबंधी बताई जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article