बेगूसराय में ई रिक्शा गड्ढे में पलटने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत, तीन लोग गंभीर रूप से घायल

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में ई रिक्शा गड्ढे में पलटने से दबकर एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई है। जबकि इस हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गया है।घटना नीमा चांदपूरा थाना क्षेत्र के परना के पास की है। मृतक व्यक्ति की पहचान नीमा चांदपूरा थाना क्षेत्र के अझौर परणा गांव के रहने वाले सुरेश पासवान के रूप में की गई है।  घटना के संबंध में परिजनों ने बताया है कि मृतक सुरेश कुमार बेगूसराय से ई रिक्शा पर सवार होकर अपने घर जा रहे थे।

तभी ई रिक्शा परणा के पास गड्ढे में पलट गया। ई रिक्शा पलटने से उसमें सुरेश पासवान सहित चार लोग दब गया। आनन फानन में सभी लोगों को उसे जगह से उठाकर इलाज के लिए बेगूसराय सदस्यताल लाया जा रहा था। जहां रास्ते में ही सुरेश पासवान की मौत हो गई। जबकि तीन लोगों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। फिलहाल मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

बेगूसराय में ई रिक्शा गड्ढे में पलटने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत, तीन लोग गंभीर रूप से घायल 2वही  घटना की सूचना परिजनों के द्वारा नीमा चांदपूरा थाना पुलिस को दी। मौके पर नीमा चांदपूरा थाने के पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक सुरेश पासवान गाड़ी चालक था। और गाड़ी चलाकर पूरे परिवार को भरण पोषण करते थे।

Share This Article