बेगूसराय में अज्ञात ट्रक के चकमा से दो बाइक आपस में टकराई,  दो बाइक पर चार लोगों में एक की मौत, तीन गंभीर रुप से घायल, चल रहा इलाज

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में एक भीषण सड़क हादसा हुई है। इस भीषण सड़क का हादसा में एक युवक की मौत हो गई है। जबकि तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। सभी घायल युवक को इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज चल रहा है। यह पूरा मामला मंझौल थाना क्षेत्र के जमंगलागढ़ के पास की है। मृतक युवक की पहचान मंझौल थाना क्षेत्र के कमला गांव के रहने वाले रंजीत शाह का पुत्र रोशन कुमार के रूप में की गई है। जबकि घायल सभी युवक की पहचान सन्नी कुमार शुभम कुमार और सन्नी कुमार के रूप में की गई है।

इस घटना के संबंध में घायल सनी कुमार ने बताया है कि चार युवक दो मोटरसाइकिल पर सवार होकर जय मंगलागढ़ मंदिर जा रहे थे। तभी जय मंगल गढ़ के पास तेज रफ्तार ट्रक ने चकमा दे दिया। उन्होंने बताया है कि जब ट्रक के द्वारा चकमा दिया गया। तभी एक मोटरसाइकिल का संतुलन बिगड़ गया। तभी दोनों मोटरसाइकिल आपस में टकरा गया। हादसा इतना जबरदस्त था कि इस हादसे में एक युवक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

बेगूसराय में अज्ञात ट्रक के चकमा से दो बाइक आपस में टकराई,  दो बाइक पर चार लोगों में एक की मौत, तीन गंभीर रुप से घायल, चल रहा इलाज 2 जबकि इस हादसे में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। वहीं  सभी घायलों को उसे जगह से उठाकर इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज चल रहा है। फिलहाल इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने मंझौल थाना पुलिस को दी है। मौके पर मंझौल थाने के पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है। और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article