डीएनबी भारत डेस्क
एफसीआई थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच -31 सड़क पर फर्टिलाइजर मेन गेट एवं रतन चौक के बीच ओवरटेक करने के दौरान अज्ञात ट्रक ने बाईक को अपने चपेटे में ले लिया। जिससे बाईक सवार चार लोग गम्भीर रूप से घायल हो गया।

घटना की सूचना पाते ही डायल 112 पुलिस पहुंच राहगीरों की सहयोग से स्थानीय सरकारी अस्पताल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरौनी लाया। सभी घायलों की पहचान बीरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बढ़हौड़ा वार्ड नंबर – 05 निवासी स्व राम बच्चन दास के 50 वर्षीय पुत्र उपेन्द्र दास, स्व पल्टन मोची के 60 वर्षीय पुत्र राम सागर मोची, रामसागर मोची के पुत्र गौतम कुमार, स्व पलटू दास के 60 वर्षीय पुत्र विष्णु देव दास के रूप में स्वजनों द्वारा बरौनी अस्पताल पहुंच किया गया।
वहीं इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए स्वजन अमोद कुमार ने बताया कि यह सभी बैंड बाजे के कलाकार हैं। पटना जिला में मरांची थाना क्षेत्र अंतर्गत मरांची में एक शादी समारोह में बैंड बाजे बजाने जा रहे थे तभी एफसीआई थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच 31 सड़क पर एक अज्ञात वाहन ओवरटेक करने के दौरान सभी को अपने चपेटे में ले लिया।
हमारे पिता विष्णु देव दास सामान्य रूप से ज़ख्मी हुए हैं और उपेन्द्र दास एवं गौतम कुमार और गौतम कुमार के पिता राम सागर मोची गंभीर रूप से ज़ख्मी हो गए हैं जिन्हें स्वास्थ्य कर्मियों एवं 102 एम्बुलेंस कर्मियों के तत्परता से जान बचाई जा सकी और उन्हें सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया गया है।
बेगूसराय बीहट संवाददाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट