नालंदा: अतिक्रमण के नोटिस के विरोध में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के द्वारा डीएम कार्यालय के समक्ष किया प्रदर्शन

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

नालंदा-गुरुवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के द्वारा डीएम कार्यालय के समक्ष प्रशासन के द्वारा अल्पसंख्यकों को नोटिस दिए जाने के विरोध में प्रदर्शन किया. प्रदर्शन कर रहे भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के नेता शिव कुमार यादव ने बताया कि बिहार शरीफ के चैनपुरा मोहल्ले में 1981 से दर्जनों परिवार निवास कर रहे हैं अब अचानक अँचलाधिकारी के द्वारा बसे भूमिहीन अल्पसंख्यकों पर अतिक्रमण के नाम पर लगातार नोटिस दिया जा रहा है।

नालंदा: अतिक्रमण के नोटिस के विरोध में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के द्वारा डीएम कार्यालय के समक्ष किया प्रदर्शन 2कुल 16 एकड़ जमीन है इसके कुछ भाग पर चैनपुरा गांव बसा हैं जबकि कुछ जमीन पर अन्य लोगों का कब्जा है। इसी जमीन का अंचलाधिकारी के द्वारा रसीद भी काटा जाता है जबकि इसी जमीन पर निवास कर रहे अन्य लोगों को अतिक्रमण का नोटिस दिया जा रहा है।

नालंदा: अतिक्रमण के नोटिस के विरोध में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के द्वारा डीएम कार्यालय के समक्ष किया प्रदर्शन 3इतने दिनों से निवास कर रहे हैं अल्पसंख्यक परिवारों को अभी तक कोई भी सरकारी योजना का लाभ नहीं दिया जा रहा है। सभी परिवारों को सरकारी योजना से वंचित किया जा रहा है। इन्हीं तमाम मुद्दों को लेकर आज डीएम कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया गया।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article