नालंदा: अपनी मांगों को लेकर इस्लामपुर प्रखंड में राजद विधायक राकेश रौशन ने समर्थकों के साथ किया प्रखंड कार्यालय का घेराव

DNB Bharat Desk

राजद विधायक राकेश रौशन ने अपनी सात सूत्री मांगों को लेकर गुरुवार को सैकड़ों समर्थकों के साथ इस्लामपुर प्रखंड कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान आक्रोशित विधायक व समर्थकों ने प्रखंड कार्यालय के मुख्य द्वार पर तालाबंदी कर दी, जिससे कई घंटे तक सभी पदाधिकारी एवं कर्मी अंदर ही बंधक बने रहे।

नालंदा: अपनी मांगों को लेकर इस्लामपुर प्रखंड में राजद विधायक राकेश रौशन ने समर्थकों के साथ किया प्रखंड कार्यालय का घेराव 2विधायक राकेश रौशन ने आरोप लगाया कि इस्लामपुर विधानसभा क्षेत्र के सरकारी कार्यालयों में भ्रष्टाचार चरम पर है। अधिकारी एवं कर्मी बिना ‘नजराना’ लिए किसी भी योजना का लाभ नहीं देते। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना में भारी अनियमितता का आरोप लगाते हुए कहा कि आवास सहायक लाभार्थियों से अवैध वसूली कर रहे हैं। विधायक ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत छूटे हुए लाभार्थियों का पुनः सर्वे कराने की मांग की।

- Sponsored Ads-

नालंदा: अपनी मांगों को लेकर इस्लामपुर प्रखंड में राजद विधायक राकेश रौशन ने समर्थकों के साथ किया प्रखंड कार्यालय का घेराव 3साथ ही, उन्होंने क्षेत्र में खराब पड़े नल-जल योजनाओं, चापाकलों और बिजली कनेक्शन की सूची तैयार कर संबंधित पदाधिकारियों को सौंपा।’युवा संवाद’को लेकर एनडीए नेताओं के दिए गए में दिए गए बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए राजद विधायक विधायक राकेश रौशन ने कहा कि एनडीए के नेता अब 20 साल पुरानी घिसी-पिटी बातों को दोहराकर अपनी विफलताओं से ध्यान भटका रहे हैं। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि जनता अब इन बातों में आने वाली नहीं है।

 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article