डीएनबी भारत डेस्क
नालंदा-नीट छात्रा को न्याय दिलाने की मांग उठाने वाले पूर्णिया सांसद पप्पू यादव की पटना पुलिस द्वारा गिरफ्तारी के विरोध में युवाशक्ति कार्यकर्ताओं ने थरथरी बाजार में सीएम नीतीश कुमार और गृह मंत्री सम्राट चौधरी का पुतला फूंका।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष मनीष यादव के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। मनीष यादव ने आरोप लगाया कि जब भी पप्पू यादव गरीबों की आवाज उठाते हैं, उन्हें साजिश के तहत फंसाकर दबाने की कोशिश की जाती है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में भी गरीबों की मदद करने पर उन्हें जेल भेजा गया था।
उन्होंने दावा किया कि नीट छात्रा को न्याय दिलाने के लिए आवाज उठाने के कारण ही पप्पू यादव को गिरफ्तार किया गया है। समर्थकों ने सांसद पप्पू यादव के शीघ्र रिहाई की मांग की हैं. मांगे पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है.
डीएनबी भारत डेस्क