खगड़िया एसपी राकेश कुमार ने सख्त कार्रवाई कर थानाध्यक्ष समेत छह पुलिसकर्मियों को किया निलंबित

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

खगड़िया जिले में पुलिस महकमे की कार्यशैली एक बार फिर सवालों के घेरे में है। भ्रष्टाचार और अवैध वसूली की शिकायतों पर खगड़िया के पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अलौली थाना के बहादुरपुर ओपी पिकेट के थानाध्यक्ष अजय कुमार, दो सिपाही और दो चौकीदारों को निलंबित कर लाइन हाजिर कर दिया है।

पुलिस विभाग में मची इस हलचल के बाद आमजन में राहत की सांस तो ली जा रही है। लेकिन साथ ही यह घटना पुलिसिया दमन और भ्रष्टाचार की गंभीर तस्वीर भी पेश करती है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article