बिहार शरीफ में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर: बुलडोजर एक्शन के दौरान हिंसक झड़प, 2 गिरफ्तार, इलाके में तनाव

DNB Bharat Desk

बिहार शरीफ नगर निगम के द्वारा 10 दिसंबर तक पुलपर आलमगंज कमरुद्दीनगंज समेत कई इलाकों में आक्रमण हटाने का अल्टीमेट दिया था. जिसको लेकर लगातार नगरनिगम के द्वारा माईकिंग कराया जा रहा था.

- Sponsored Ads-

बिहार शरीफ में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर: बुलडोजर एक्शन के दौरान हिंसक झड़प, 2 गिरफ्तार, इलाके में तनाव 2अल्टीमेटम की अवधि समाप्त होने के बाद मंगलवार 15 दिसंबर को भारी संख्या में सुरक्षा कर्मियों के बीच इन इलाकों में बुलडोजर एक्शन चलाया गया. इस दौरान आलमगंज चौक पर नगर निगमकर्मी एवं स्थानीय दुकानदारों के बीच नोकझोंक हुई. मामला मारपीट तक पहुंच गया. हालांकि इस दौरान अतिक्रमणकारियों के द्वारा नगरनिगम कर्मियों के साथ मारपीट भी की गई. जिसके बाद पुलिस के द्वारा हल्का बल प्रयोग किया गया.

बिहार शरीफ में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर: बुलडोजर एक्शन के दौरान हिंसक झड़प, 2 गिरफ्तार, इलाके में तनाव 3फिलहाल इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है और भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है. नगर निगम के काम का विरोध करने वाले दो लोगों को चिन्हित करके गिरफ्तार भी किया है. वहीं नगरनिगम का साफ तौर पर कहना है कि वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर यह बुलडोजर एक्शन चलाया जा रहा है.जो भी सरकारी काम मे बाधा पहुंचाएंगे उनके ऊपर सख्त कार्रवाई की जाएगी. वही इस बुलडोजर एक्शन के दौरान कुछ दुकानदारों में काफी आक्रोश भी देखा जा रहा है.

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article