बछवाड़ा पुलिस ने मारपीट व जानलेवा हमले समेत तीन आरोपी को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

DNB Bharat Desk

बेगूसराय जिले के बछ्वाड़ा थाना क्षेत्र के अलग अलग जगहों पर छापेमारी कर बछवाड़ा थाना कि पुलिस ने शुक्रवार की रात तीन आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. मामले को लेकर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि चमथा दो पंचायत के गोपटोल निवासी स्व छोटु राय का पुत्र छठ्ठु राय व चमथा तीन पंचायत के गोपालपुर गांव निवासी सुजान राय का पुत्र अमरजीत राय उर्फ भुल्लु राय को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया.

- Sponsored Ads-

उक्त दोनों आरोपी पर मारपीट व जानलेवा हमले का नामजद आरोप है. वही गोविंदपुर तीन पंचायत के हिरायचक गांव निवासी स्व जीतन चौधरी का पुत्र शशि चौधरी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया. उक्त तीनों आरोपी न्यायालय से फरार चल रहे थे. जिसके बाद न्यायालय द्वारा तीनों आरोपी के खिलाफ वारंट जारी किया गया था. आरोपी से पुछताछ के उपरांत न्यायिक हिरासत बेगूसराय भेज दिया गया.

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article