डीएनबी भारत डेस्क
थाना क्षेत्र के सागी पंचायत के वार्ड नम्बर एक नुरूल्लाहपुर गांव निवासी यासिर करीम की सकूटी बूढ़ी गंडक नदी के बायें तटबंध पर नुरूल्लाहपुर मोहनपुर सीमान के निकट से अज्ञात चोर ले भागे। इस संबंध मेंं पीड़ित ने स्थानीय पुलिस को आवेदन देकर स्कूटी के बरामदगी की गुहार लगाई है।
- Sponsored Ads-

घटना के संबंध में पीड़ित ने बताया कि शनिवार को वह स्कूटी पर खाद लेकर खेत गया था। स्कूटी तटबंध पर लगाकर वह अपने खेत में खाद डाल रहा था। इसी दौरान अज्ञात चोर स्कूटी लेकर मोहनपुर की ओर भाग गए।
बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट
- Sponsored Ads-
