समस्तीपुर: पंचायत समिति सदस्य का संदिग्ध अवस्था में मौत, परिजनों में मचा कोहराम

DNB BHARAT DESK

समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना अंतर्गत भगवानपुर कमला गांव निवासी, पंचायत समिति सदस्य विजय यादव की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गयी। घटना के बाद ईलाके में हरकंप मचा हुआ है। उधर घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ मृतक के निवास स्थान पर उमड़ पड़ी। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। चारों तरफ चीख पुकार मची हुई है। घटना के संबंध में सुत्रों का बताना है कि, पंचायत समिति सदस्य मृतक विजय यादव का घर के ही किसी व्यक्ति के साथ देर शाम को कहासुनी हो गयी थी।

- Sponsored Ads-

जिसके बाद वह गुस्से में आकर अपने घर से थोड़ी दुर स्थित अपने डेरा पर सोने चले गए। जब काफी देर तक वह वापस अपने घर नही लौटे तो, उसके परिजन खोजने डेरा पर गए। जहां विजय यादव अपने बिछावन पर निढ़ाल होकर पड़े हुए थे। जिसके बाद लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, और उसे ईलाज के लिए मुसरीघरारी के एक निजि अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद परिजन भी आनन-फानन में मृतक के शव को बेगुसराय के अयोध्याघाट पर ले जाकर दाह संस्कार कर दिया। हालांकि घटना के 18 घंटा बीत जाने के बाद भी मौत का कारण स्पष्ट नही हो पाया है।

समस्तीपुर: पंचायत समिति सदस्य का संदिग्ध अवस्था में मौत, परिजनों में मचा कोहराम 2वहीं इस संबंध में स्थानीय सुत्रों का बताना है कि, मृतक विजय यादव की मौत कैसे हुई, इससे संबंधित एक भी साक्ष्य घटनास्थल के पास मौजूद नही है। घटनास्थल को देखकर ऐसा लगता है, जैसे घटना के बाद किसी ने घटना से संबंधित सारे साक्ष्य मिटा दिए हों। घटना शनिवार 15 मार्च की देर शाम करीब 6 बजे की बतायी जा रही है। खबर लिखे जाने तक उजियारपुर पुलिस को भी इस घटना के बारे में कोई जानकारी नही थी।

Share This Article