बछवाड़ा के दादुपुर पंचायत में कानू विकास संघ के तत्वाधान में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

DNB Bharat Desk

बछवाड़ा प्रखंड के दादुपुर पंचायत के वार्ड नंबर 12 निवासी स्व. भुवनेश्वर साह की पत्नी माझो देवी का निधन पर कानू विकास संघ के तत्वाधान में चौरासी भोज सह श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। श्रद्धांजलि सभा के दौरान आये हुए अथिति ने उनके तैलीय चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दिया। सभा की अध्यक्षता संघ के बेगूसराय जिला उपाध्यक्ष सुनील साह ने किया तथा मंच संचालन युवा जिला अध्यक्ष प्रभात कुमार साह ने किया।

- Sponsored Ads-

मुख्य अतिथि वैश्य जागरण मंच के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ राजकुमार आज़ाद ने सम्बोधित करते हुए कहा कि अति शिक्षित व्यक्ति एसपी, कलेक्टर बनकर माता पिता को वृद्धआश्रम पहुंचाकर मंदिर-मंदिर भगवान को खोजता फिरता है लेकिन अध्यात्मिक व्यक्ति ग़रीबी में जीवन गुजर बसर करते हुए भी अपने माता पिता को भगवान मानता रहता है। महंथ रामविलास साहेब ने सम्बोधित करते हुए कहा कि पति के मरने के बाद शव को सभी पत्नी राजा कहती है लेकिन कुछ स्त्री ही अपने पति को जीते जी राजा मानते रहती है।

बछवाड़ा के दादुपुर पंचायत में कानू विकास संघ के तत्वाधान में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन 2मुख्य वक्ता वैश्य जागरण मंच के महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ पूनम आज़ाद ने अपने भजन ” बेटा ले हम चोरी कर लौं बेटी ले बेईमानी स्वामी जे डाका डाल लौं कोय नै दै छै काम असगर देहिया जाय छै सिमरिया धाम। ” कानू विकास संघ के जिला अध्यक्ष बूटन साह ने सम्बोधित करते हुए कहा कि कलयुग में संगठन ही असली भगवान है।

बछवाड़ा के दादुपुर पंचायत में कानू विकास संघ के तत्वाधान में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन 3विशिष्ट अतिथिगन समस्तीपुर जिला अध्यक्ष डॉ आर के साह, भरत साह, केवटा निवासी बैजनाथ महतो, रसीदपुर निवासी छेछन पासवान आदि नेताओं ने सम्बोधित किया। स्व  भुवनेश्वर साह के दोनों सुपुत्रों साठा रेलवे स्टेशन के स्टेशन मास्टर सीता राम साह एवं किसान भगीरथ साह ने सभी अतिथियों को चादर ओढ़ाकार तथा पुष्पों की माला पहनाकर सम्मानित किया।

Share This Article