नालंदा: गोईठवा नदी में डूबने से किशोर की मौत, होली खेलने के बाद गया था स्नान करने

DNB Bharat Desk

ने

- Sponsored Ads-

एक ओर पूरा नालंदा जिला होली के रंग में सराबोर है वहीं बिहार थाना क्षेत्र के उपरौरा गांव में होली के रंग में भंग पड़ गया।दरअसल उपरौरा गांव निवासी सौरभ कुमार अपने दोस्तों के साथ कीचड़ भरी होली खेलने के बाद गोईठवा नदी में नहाने गया था नहाने के दौरान ही सौरभ गहरे गड्ढे में चला गया

नालंदा:  गोईठवा नदी में डूबने से किशोर की मौत, होली खेलने के बाद गया था स्नान करने 2जिससे डूबने से उसकी मौत हो गई दोस्तों के चिल्लाने पर ग्रामीण गोईठवा नदी के पास पहुंचकर बचाने का प्रयास किया लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।परिजनों ने बताया कि बालू माफिया के द्वारा मिट्टी और बालू खुदाई के कारण ही गोईठवा नदी में गड्ढा हुआ जिससे यह घटना घटी है।

नालंदा:  गोईठवा नदी में डूबने से किशोर की मौत, होली खेलने के बाद गया था स्नान करने 3फिलहाल पुलिस को घटना की जानकारी मिलने पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया है।वही इस घटना के बाद होली की खुशियां मातम में तब्दील हो गई है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article