आक्रोशितो ने लापरवाही का आरोप लगाकर बिहार शरीफ राजगीर मुख्य सड़क मार्ग को किया जाम। दीपनगर थाना क्षेत्र की घटना।
डीएनबी भारत डेस्क
दीपनगर थाना क्षेत्र इलाके के कोसुक गांव के पास हथियाखाड़ में मूर्ति विसर्जन के दौरान तीन युवक लापता हो गए थे। एसडीआरएफ की टीम के द्वारा रेस्क्यू के दौरान दो युवक मोहित और मंदीप के शव को 24 घंटे के अंदर बरामद कर लिया है जबकि सागर की तलाश की जा रही है।

वही स्थानीय लोगों के द्वारा गोताखोरों की मांग को लेकर बिहार शरीफ राजगीर मुख्य सड़क मार्ग को जाम कर आगजनी की। परिजनों ने प्रशासन पर कार्य में कोताही बरतने का आरोप लगाया। कई घंटों तक जाम होने के कारण इस मार्ग पर चलने वाले यात्रियों को खासा परेशानी हुई। समय की नजाकत को देखते हुए घटनास्थल पर भारी संख्या में सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई है।
इस दौरान यात्री और उग्र ग्रामीणों के बीच नोकझोंक भी हुई और गाड़ियों में तोड़फोड़ भी की। बताया जाता है कि यह सभी युवक सिंह नगर के रहने वाले थे और मां काली की प्रतिमा विसर्जन को लेकर सभी पंचाने नदी आए हुए थे इसी दौरान गहरे पानी में डूबने से यह हादसा हुआ।
डीएनबी भारत डेस्क