बेगूसराय के वीरपुर में इलाज के दौरान युवक की मौत, तीन माह पुर्व हुई थी शादी,परिजनों का रो रो कर बुरा हाल

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

बेगूसराय/वीरपुर-समय के काल चक्र से ना कोई बचा है ना बच सकता है।सब को एक ना एक दिन इस से गुजरना पड़ता है।विधी की विडंबना भी कुछ विचित्र हीं होती है। इसी कड़ी में गुरुवार को अहले सुबह में वीरपुर पश्चिम पंचायत के वार्ड नं 9 पासवान टोला में एक 22 वर्षीय युवक की मौत इलाज के दौरान हो जाने की खबर से मोहल्ले में कोहराम मच गया। इलाज के दौरान हुए मौत से यूवक कि पहचान रंजन पासवान के 22 वर्षीय पुत्र अजय पासवान के रूप में किया गया है।

बेगूसराय के वीरपुर में इलाज के दौरान युवक की मौत, तीन माह पुर्व हुई थी शादी,परिजनों का रो रो कर बुरा हाल 2अजय के चाचा और ग्रामीणों ने घटना से संबंधित बातों को बताते हुए कहा कि एकता फाॅन्डेसन द्वारा संचालित वीरपुर खिचड़ी प्लांट में काम करता था।रोज की तरह सोमवार को भी वहां काम कर रहा था।काम करने के दौरान हीं पैर फिसलने से वह गिर गया था। जिससे उसे गंभीर चोटें आई।उसे बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय के एक प्राईवेट हाॅस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां उसने आज अहले सुबह दम तोर दिया। परीजनों ने यह भी बताया कि अजय की शादी 25 अप्रैल को वंदना कुमारी से हुई है। अभी वंदना के हाथों की मेंहदी का रंग भी फिका नहीं हुआ है कि मांग कि सिंदुर धुल गया है।पति की मौत हो जाने की खबर से वंदना सुध बुध खो चुकी है।

बेगूसराय के वीरपुर में इलाज के दौरान युवक की मौत, तीन माह पुर्व हुई थी शादी,परिजनों का रो रो कर बुरा हाल 3वह रह रह कर अपने पति से मिलवाने से संबंधित आग्रह लोगों से कर रहीं थी। उसके आंखों से आंसु गायब थे। केवल वो चिंघाड़ मारकर दहार रहीं थीं। वहीं मां रंजू देवी, पिता रंजन पासवान भी बेसुध थे। मां कह रही थी इ कि कैलहो भगवान। मां, पिता, पत्नी समेत परीजनों के करुण क्रंदन से माहौल गमगीन हो रहा था। मौके पर मौजूद मुखिया त्रिपुरारी कुमार,भरत साह, रामपुर,राम नन्दन, तुलसी, अमरजीत, उमेश्वर चौधरी जैसे समाजीक लोगों के आंखों से भी आंसू टपक रहे थे। मौके पर मुखिया त्रिपुरारी कुमार ने इस दुख की घरी में धैर्य से काम लेने और हर परिस्थिति में साथ देने की भरोसा दे रहे थे। उन्होंने कहा सरकारी साहेता भी दिलाया जाएगा।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article