नालंदा: होम्योपैथी डॉ की पत्नी का बंद कमरे में मिला शव, संदिग्ध हालत में हुई मौत, पुलिस जांच में जुटी

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

बेना थाना क्षेत्र इलाके के पोराजीत गांव में बंद कमरे में महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका होम्योपैथिक द्वारका प्रसाद चिकित्सक की पत्नी प्रमिला देवी के रूप में की गई है। घटना के संबंध में मृतका के पुत्र सुजीत कुमार ने बताया घर में छठ पूजा की तैयारी चल रही थी। इसी को लेकर घर की साफ सफाई की जा रही थी।

जिस वक्त की घटना घटी है, उसके आसपास जुआरियों का और नशेड़ियों का जमावड़ा रहता है। आशंका जताई जा रही है कि महिला के साथ छिनतई किया गया, विरोध करने पर उसकी हत्या कर दी गई। महिला पूरे परिवार के साथ फतुहा में रहती है। देर शाम छठ पूजा को लेकर घर की साफ सफाई करने के लिए अकेली अपने गांव पोराजीत आए हुए थे।

नालंदा: होम्योपैथी डॉ की पत्नी का बंद कमरे में मिला शव, संदिग्ध हालत में हुई मौत, पुलिस जांच में जुटी 2वहीं डीएसपी संजय कुमार जायसवाल ने बताया कि घटनास्थल पर एफएसएल और डॉग स्काउड की टीम को बुलाया जा रहा है और घटना से जुड़े सारे शख्स को जुटाने का प्रयास किया जा रहा है। प्रथम दृष्टया में मृत्यु का कारण जहरीला पदार्थ से होना प्रतीत हो रहा है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article