समस्तीपुर: समस्तीपुर: दहेज की बलि चढ़ी एक और नवविवाहिता, ससुराल वालों पर गला दबाकर हत्या का आरोप

DNB Bharat Desk

समस्तीपुर जिला के वारिसनगर थाना क्षेत्र के लखनपट्टी गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध स्थित में मौत हो गई। मृतका की पहचान अनीस कुमार की पत्नी सोनी कुमारी के रूप में की गई है। इस घटना में मृतिका के मायके वालों ने ससुराल वालों पर दहेज़ के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है। 

- Sponsored Ads-

मिली जानकारी के अनुसार विभूतिपुर थाना क्षेत्र के महिषी गांव की शादी वर्ष 2024  में वारिसनगर के लखनपट्टी  गांव के अनीस कुमार के साथ हिंदु रीति रिवाज के अनुसार हुई थी।मृतिका के परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही सोनी को ससुराल वालों के द्वारा दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था और फिर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी गई। 

समस्तीपुर: समस्तीपुर: दहेज की बलि चढ़ी एक और नवविवाहिता, ससुराल वालों पर गला दबाकर हत्या का आरोप 2इधर घटना की सूचना मिलते ही संबंधित थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की तहकीकात करते हुए मृतिका के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया। इस संबंध में पुलिस का बताना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कारवाई की जाएगी।

समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article