सड़क हादसा में मृतक बस चालक का शव   हरिचक गांव पहुंचते ही परिजनों में मचा कोहराम

DNB Bharat Desk

भगवानपुर। सड़क हादसा में मृतक बस चालक का शव रविवार की शाम  हरिचक पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। 

- Sponsored Ads-

मृत बस चालक संजात पंचायत के हरिचक गांव के वार्ड संख्या 14 निवासी रामसागर महतो के पुत्र रमाकांत महतो था।वह 5 भाइयों में दूसरे नंबर पर था।वह संजात बेगूसराय पथ पर बस चलाता था।विधान सभा चुनाव में आए कर्मी को अपने गंतव्य पर पहुंचा कर घर लौट रहा था।

सड़क हादसा में मृतक बस चालक का शव   हरिचक गांव पहुंचते ही परिजनों में मचा कोहराम 2भागलपुर जिले में शनिवार की देर रात बस और लॉजिस्टिक गाड़ी के साथ हुई टक्कर में उसकी मौत हो गई। मृतक को दो शादी शुदा पुत्री प्रीति और प्रियंका है।एक पुत्र अनीश है।अपने घर का एक कमाऊ पुत्र था।

उसकी पत्नी रंजू देवी सहित अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।उसका शव पहुंचते ही ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article