बिहार में महागठबंधन की सरकार बनेगी तो महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 2500 रुपए:- उर्मिला ठाकुर

DNB BHARAT DESK

बिहार में यदि महागठबंधन की सरकार बनेगी तो  सभी महिलाओं को हर महीने दिए जाएंगे 2500 रुपए। बिहार की जनता नीतीश कुमार के विगत 20 वर्षों के कुशासन से ऊब चुकी है। यहां की जनता सत्ता परिवर्तन चाहती है। आगामी विधानसभा चुनाव में तेजस्वी यादव के नेतृत्व में महागठबंधन की सरकार बनेगी। खोदावंदपुर के डी बी पब्लिक स्कूल परिसर में रविवार को महागठबंधन द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह सह चेरियाबरियारपुर विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन में बोलती हुई विधान पार्षद उर्मिला ठाकुर ने यह बातें कही।

- Sponsored Ads-

बिहार में महागठबंधन की सरकार बनेगी तो महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 2500 रुपए:- उर्मिला ठाकुर 2उन्होंने कहा कि एनडीए की विगत 20 वर्षों के शासनकाल में बिहार की शोषित पीड़ित जनता की हकमारी की गई है। समाज के अंतिम पायदान पर जीवन बसर करने वाले परिवारों के साथ छलावा किया गया है। उन्होंने कहा कि यदि बिहार में महागठबंधन की सरकार बनेगी तो माय बहिन योजना के अंतर्गत सभी महिलाओं के खाते में हर महीने 2500 रुपए भेजे जाएंगे। इसके अलावे विधवा पेंशन और सामाजिक सुरक्षा पेंशन को 400 रुपए से बढ़ाकर 1500 रुपए किया जाएगा।

बिहार में महागठबंधन की सरकार बनेगी तो महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 2500 रुपए:- उर्मिला ठाकुर 3साथ ही 500 रुपए में गैस सिलेंडर भी उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अलावे 200 यूनिट तक बिजली भी फ्री में दी जाएगी। उन्होंने कहा कि  महागठबंधन की सरकार में बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा और मजदूरों के पलायन को रोका जाएगा। कार्यक्रम में आगत अतिथियों का स्वागत राजद नेता व पूर्व मुखिया संजय कुमार सुमन ने किया। जबकि मंच का संचालन प्रो ब्रजनंदन यादव ने किया।

बिहार में महागठबंधन की सरकार बनेगी तो महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 2500 रुपए:- उर्मिला ठाकुर 4कार्यक्रम में राजद के जिलाध्यक्ष मोहित यादव, पार्टी के जिला प्रधान महासचिव रामसखा महतो, जिला उपाध्यक्ष हरेराम महतो,  त्रिवेणी महतो, विजय सिंह कुशवाहा, महिला नेत्री सावित्री कुशवाहा, ब्यूटी कुमारी, इन्दिरा परमार, महिला सेल की जिलाध्यक्ष प्रेमलता देवी, प्रखंड अध्यक्ष मीरा कुमारी आदि ने संविधान पर खतरा उतपन्न होने की बात कहते हुए बिहार की नई शिक्षा नीति पर सवाल उठाए।

बिहार में महागठबंधन की सरकार बनेगी तो महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 2500 रुपए:- उर्मिला ठाकुर 5कार्यक्रम की अध्यक्षता चेरियाबरियारपुर सीपीआई के अंचलमंत्री संजीव सिंह, राजद प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद सैफी, माले नेता अवधेश कुमार, वीआईपी के उत्तम सहनी, प्रखंड कॉग्रेस कमिटी के अध्यक्ष मो नाज हसन, सीपीएम के रामबहादुर सुमन की अध्यक्ष मंडली ने की। इस कार्यक्रम में एक दूसरे को गुलाल लगाकर कार्यकर्ताओं ने होली की अग्रिम बधाई दी।

Share This Article