धन का तीन गति हैं दान, पुण्य और नाश, मानव जीवन की सफलता धर्म दान और पुण्य से ही हैं-गुप्तेश्वर पाण्डे

DNB Bharat Desk

मेघौल में विश्व कमल संस्थान द्वारा कम्बल वितरण समारोह का हुआ आयोजन

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय:-धन का तीन गति हैं दान. पुण्य और नाश.मानव जीवन कि सफलता धर्म दान और पुण्य से ही हैं भगवान ने आप को सम्पति दिया हैं तो उससे दुसरो का मदद करे इस से पुण्य होगा यही धर्माचरण हैं। इस से जीवन सभल जाता हैं और इंसान मोक्ष प्राप्त होता हैं उक्त बाते पूर्व डी जी पी सह जगत गरु शकराचार्य आचार्य कथा वाचक गुप्तेश्वर जी महराज ने प्रखण्ड के मेघौल गाँव में शुक्रवार को विश्व कमल संस्थान द्वारा आयोजित कम्बल बितरण समारोह को संबोधित करते हुऐ कहा।

- Sponsored Ads-

धन का तीन गति हैं दान, पुण्य और नाश, मानव जीवन की सफलता धर्म दान और पुण्य से ही हैं-गुप्तेश्वर पाण्डे 2उन्होंने कहा बेगूसराय हमारी कर्म भूमि रही हैं. यहा का कन-कन मेरी आत्मा में बसता हैं. में यहा एस पी था जिले में अपराथ अपनी चरम सीमा पर था आप लोगो के सहियोग से उसको नियंत्रण किया. जो मेरा धर्म था। अब मेरा काम धर्म का प्रचार प्रसार करना है.में चाहता हु इस इलाके में एक महा यज्ञ करू। इस में आप सबो कि सहभागिता जरुरी हैं। लोगो ने ताली बजा कर सहमति दिया।आचार्य पाण्डे ने कम्बल वितरण करने के लिए शर्मा परिवार के प्रति आभार जताया।

धन का तीन गति हैं दान, पुण्य और नाश, मानव जीवन की सफलता धर्म दान और पुण्य से ही हैं-गुप्तेश्वर पाण्डे 3बताते चले कि मेघौल निवासी फलाइट लेपटी नेंट स्वर्गीय विश्वमोहन शर्मा के 79 वं जन्मदिन के मौके पर उनके स्वज्वणो द्वारा जरूरत मंदो के बीच कम्बल वितरण किया जाता हैं शुक्रवार को 500 से अधिक जरूरत मंदो को मुप्त में कम्बल दिया गय। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुखिया पुरुषोतम सिंह ने किया। आचार्य श्री का स्वागत भाषण एवं मंच संचालन बरीय पत्रकार अरुण कुमार मिश्रा ने किया।

धन का तीन गति हैं दान, पुण्य और नाश, मानव जीवन की सफलता धर्म दान और पुण्य से ही हैं-गुप्तेश्वर पाण्डे 4इस से पूर्व आगमन के समय ग्रामीणों के द्वारा गजे बाजे के साथ धर्मगाछी चौक से आयोजन स्थल तक पुष्प वर्षा करते हुए अगुवानी किया मंच पर मुखिया पुरुषोतम सिँह एवं स्वर्गीय विश्वमोहन शर्मा के पुत्र विनय शर्मा. राकेश शर्मा. विवेक शर्मा पत्नी एवं पोती ने फूल माला एवं अंग वस्त्र से सम्मानित किया। देर शाम सांसद प्रोफेसर राकेश सिन्हा ने भी कार्यक्रम स्थल पहुंच कर अपने कर कमलों से जरूरत मंदो को कम्बल वितरित किया। धन्यवाद ज्ञापन राजू कुमार ने किया।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article